UPMSP Practical Dates 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2025 के लिए कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं दो चरणों में होने जा रही हैं। आधिकारिक अधिसूचना में लिखा गया है, ‘उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज, वर्ष 2025 के लिए इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो चरणों में संबंधित मंडलों के अंतर्गत जिलों में आयोजित की जाएंगी।’ यानी आधिकारिक टाइम टेबल के मुताबिक पहला चरण 23 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक चलेगा।
UP Board 10th, 12th Practical Exam Dates Time Table 2025
प्रैक्टिकल एग्जाम | डेट्स 2025 |
कक्षा 12वीं प्री बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा | 4 जनवरी से 10 जनवरी 2025 |
कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम (फेज-1) | 23 जनवरी से 31 जनवरी 2025 |
कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम (फेज-2) | 1 फरवरी से 8 फरवरी 2025 |
कक्षा 9वीं से 11वीं वार्षिक परीक्षाएं | 11 जनवरी से 21 जनवरी 2025 |
कक्षा 10वीं से 12वीं प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं | 11 जनवरी से 21 जनवरी 2025 |
अंक अपलोड होने की शुरुआती डेट | 10 जनवरी 2025 |
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रायोगिक परीक्षाओं के पहले चरण में झांसी, चित्रकूट, आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल शामिल हैं। दूसरे चरण में कानपुर, प्रयागराज, अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में एक फरवरी से आठ फरवरी 2025 के बीच प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। या आप नीचे पूरा टाइम टेबल देख सकते हैं।
UPMSP Practical Dates 2025
इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्यों की देखरेख में कराई जाएंगी, जो 4 जनवरी से 10 जनवरी 2025 तक चलेंगी। यूपीएमएसपी ने 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं के साथ ही 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। याद रहे, ये परीक्षाएं आपके विद्यालय में ही होंगी। ये परीक्षाएं 11 जनवरी से 21 जनवरी 2025 तक चलेंगी और इनका संचालन भी आपका विद्यालय ही करेगा। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पिछले वर्षों की तरह आंतरिक मूल्यांकन मॉडल पर आधारित होंगी, जिसमें प्रोजेक्ट वर्क भी शामिल होगा। यूपी बोर्ड के विद्यालयों के प्रधानाचार्य 10 जनवरी 2025 से इन अंकों को यूपीएमएसपी की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर सकेंगे।
Important Links
Home Page | Click Here |
Official Website | upmsp.edu.in |

Hello, my name is Neha. Currently I am a blogger and content creator. I have 2+ years experience in this field. I publish articles related to up board exam, up board time table, upmsp up board centre list, up board model paper, up board roll number, up board admit card and other Uttar Pradesh Secondary Education Council and Uttar Pradesh State High School and Intermediate Education Council news on this website “upmspp.com”